फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वर्चस्व के विवाद में पहले भी गिरी हैं लाशें

वर्चस्व के विवाद में पहले भी गिरी हैं लाशें

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में दर्शनार्थियों को दर्शन कराने के विवाद में पंडों में पहले भी खूनी भिड़ंत की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें अब तक 16 से अधिक पंडों और उनके समर्थकों की हत्याएं हो चुकी हैं। पंडों में आपसी वर्चस्व की लड़ाई के साथ दूकानों पर प्रसाद खरीदने को लेकर भी कई बार मारपीट हो चुकी है। कई बार पंडों ने दर्शनार्थियों को भी पीटा है। सन 2007 में 14 दिसंबर की रात कालीखोह पर रह रहे मौनी बावा और उनके दो शिष्यों की हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने कुछ पंडों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

इतिहास बताता है कि विंध्याचल के पंडों के बीच झगड़ों में कई पंडों की हत्या हुई। इसमें वर्चस्व की लड़ाई और जमीन को लेकर विवाद था। चार दिसंबर, 2003 को विंध्याचल निवासी पंकज और पंचानंद के बीच दर्शनार्थियों को दर्शन कराने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मामला बढ़ने पर पंचानंद, भानू व वर्धन ने मिलकर न्यू वीआईपी पर मां विंध्यासिनी मंदिर के पास खड़े कमल और पंकज पाठक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। काफी दिनाें तक यहां पुलिस की ड्ूयूटी लगी रही थी।
विज्ञापन

इस घटना के करीब दस वर्ष बाद वर्ष 2012 में लक्ष्मीनारायण पांडेय व प्रभु पांडेय के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनाें के बीच एक मकान पर कब्जे को लेकर कई दिनाें तक तकरार रही। आरोप है कि मकान के पास जैसे ही कुछ कार्य करने के लिए लक्ष्मीनारायण अपनी पत्नी आशा व बेटे विकास के साथ पहुंचे तभी प्रभु पांडेय ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें लक्ष्मी नारायण की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी आशा व बेटा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा दूकानाें पर प्रसाद खरीदने को लेकर भी कई बार पंडाें के बीच मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed