{"_id":"62-145724","slug":"Mirzapur-145724-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मजिस्ट्रेट ने किया विंध्यधाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मजिस्ट्रेट ने किया विंध्यधाम का निरीक्षण
Mirzapur
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और वहां व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को देखा। वे रविवार की देर शाम जिला प्रशासन और विंध्य विकास परिषद की बैठक में सामने आई समस्याओं के निस्तारण के मद्देनजर निरीक्षण करने के लिए यहां आए थे। इस दौरान उन्होेंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। दो दिनों के अंदर यहां व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नगर मजिस्ट्रेट मंगलवार को अपराह्न तीन बजे मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर व सीसी कैमरे और मंदिर परिसर स्थित नाली पर टूटी जाली आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मां विंध्यवासिनी के छत, गुंबज व पताका को ऊंचा करने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर में लोहे के स्थान पर स्टील का एंगिल लगाने, मंदिर के नीचे न्यू व पुरानी वीआईपी अच्छे टीन शेड को लगाने, मंदिर के समीप ट्यूबवेल लगाने, मंदिर में स्थित जनरेटर से सातों गलियों में प्रकाश की व्यवस्था करन के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया आैर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
। नगर मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा व्यवस्था व वाहन स्टैंड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान विंध्य विकास परिषद व पंडा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।