{"_id":"62-144760","slug":"Mirzapur-144760-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षक अध्यापक पुरस्कार से होंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षक अध्यापक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
Mirzapur
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अरबी फारसी मदरसों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके क्रम में जनपद में भी शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे जा चुके हैं। शिक्षक सात दिसंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सरकार की ओर से प्रदेश के अरबी फारसी मदरसों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं में अध्यापन के प्रति रुचि पैदा करने व शिक्षण के स्तर में सुधार के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। उक्त पुरस्कार उन्हीं शिक्षकों को दिया जाएगा, जिन्होंने मदरसों में उत्कृष्ट कार्य किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। पुरस्कार के लिए प्रधान एवं सहायक अध्यापक के रूप में दोनों पदों की सेवाओं को जोड़ते हुए 15 वर्षों के नियमित शिक्षण कार्य का अनुभव होना जरूरी है। विकलांग शिक्षकों के लिए प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक के रूप में दोनो पदों की सेवाओं को जोड़ते हुए 10 वर्षों के नियमित शिक्षण कार्य का अनुभव जरूरी है। वहीं प्रबंधक, निरीक्षक व प्रशिक्षण संस्थानों के स्टाफ पुरस्कार पाने के लिए अर्ह नहीं होंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों पर विचार नहीं होगा।