{"_id":"62-144759","slug":"Mirzapur-144759-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बच्चाें को पढ़ाता मिला शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में बच्चाें को पढ़ाता मिला शिक्षक
Mirzapur
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज।उपजिलाधिकारी लालगंज ने शुक्रवार को विकास खंड लालगंज के दो प्राथमिक विद्यालयाें का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार शिक्षक अनुपस्थित मिले जबकि पांचवां शराब के नशे में मिला। तलाशी कराने पर शिक्षक की जेब से शराब की शीशी बरामद हुई। विद्यालय में यह स्थिति देख एसडीएम ने पांचाें शिक्षकाें को निलंबित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा।
एसडीएम लालगंज जीसी राम को कुछ दिनाें से लगातार शिकायत मिल रही थी कि प्राथमिक विद्यालय चितांग पर कुछ शिक्षक शराब के नशे में छात्राें को पढ़ाते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चितांग का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात दो शिक्षक शाहिद और शशांक कुमार अनुपस्थित मिले। तीसरे शिक्षक (संतोष त्रिपाठी) शराब के नशे में बच्चाें को पढ़ाते हुए मिले। विद्यालय में यह स्थिति देख एसडीएम भड़क गए और शिक्षक की तलाशी करवाई तो जेब से एक शराब की शीशी बरामद हुई। वहीं विद्यालय में 106 बच्चाें के सापेक्ष मात्र 32 बच्चे मौके पर मिले। साथ ही विद्यालय में ड्रेस वितरण भी नहीं हुआ था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पगार में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक जमील अख्तर व महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित मिले। विद्यालय में 108 के सापेक्ष 32 बच्चे उपस्थित पाए गए। एसडीएम ने पांचाें अध्यापकाें को निलंबित करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा।