फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अमर सिंह ने मां के चरणाें में टेका माथा

अमर सिंह ने मां के चरणाें में टेका माथा

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। नवरात्र के दिनाें में केवल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आए हैं। मां से अपने तथा बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसलिए किसी राजनीतिक मुद्दे पर आज बात नहीं करेंगे। यह कहना था सांसद अमर सिंह का। वह रविवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने के बाद रविवार को पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। दोबारा मुलायम सिंह से नजदीकी बढ़ाने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

अमर सिंह ने रविवार की दोपहर करीब बारह बजे मंदिर बंद होने से पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे। उनको पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने दर्शन पूजन कराया। इसके बाद अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के भंडारे में पहुंचे और कन्या पूजन कर लोगाें को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि राजनेता राशन के लिए भाषण करते हैं। जनता को चाहिए कि उनका भाषण राशन से ही जोड़कर देखें। कहा कि कथनी और करनी में अंतर रखने वाले राजनेता से वह घृणा करते हैं। इस दौरान अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय उपाध्याय, मनीष औचित्य, शंकर बिंद, दिनेश्वर त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed