फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जागरूक

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जागरूक

Fri, 06 Jun 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने विविध कार्यक्रम कर पर्यावरण के प्रति लोगाें को जागरूक किया। कहीं बच्चों ने रैली निकाली तो कहीं गोष्ठी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि मानव जीवन में भौतिकता और विलासिता की प्रधानता ने प्रकृति को विनाश के कगार पर ला खड़ा किया है, इस दिशा में अब गंभीरता पूर्वक प्रयास किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति की ओर से तरकापुर स्थित कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्था सचिव अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने आसपास को साफ-सुथरा रखें तो हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे, इसके लिए एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। इस दौरान अजय पांडेय, आशुतोष जायसवाल, आशीष, आलोक, सीमा सिन्हा आदि मौजूद रहे। विश्व वसुंधरा सेवा संस्था की ओर से सिटी ब्लाक के अरगजा पांडेयपुर में पर्यावरण के प्रमुख आयाम विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा पौधरोपण के लिए पौधों का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि वाणिज्य कर के ज्वाईंट कमिश्नर संजय श्रीवास्तव ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सचिव/प्रबंधक डा. शक्ति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, पंकज, दीपक, ओमप्रकाश, सुशील, स्नेह कालरा, अरूण मिश्र, आनंद, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा शाखा मिर्जापुर की ओर से पालिटेक्निक कालेज में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामप्यारे गोंड, सुरेंद्र गोंड, चमन लाल, अशोक गोंड, राम नरायन आदि मौजूद रहे। मिशन कंपाउंड में महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दोहराया। इस दौरान क्षमा श्रीवास्तव, शांति विश्वकर्मा, मोनिका, अर्चना, बबली, पूजा, प्रतिभा आदि मौजूद रहे। वंदे मातरम् ग्रुप की ओर से लोंहदी कला स्थित छिऊलहा नाथ आश्रम में पीपल के पेड़ लगाए गए। संगठन प्रमुख संपूर्णानंद ने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस दौरान लल्लन यादव, संतोष, विनोद सिंह, हरि प्रजापति, विकास, सूरज, दुर्गा प्रसाद बृजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। उ.प्र. स्काउट गाइड की ओर से रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पोस्टर चित्र प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए गए। इस दौरान सत्यंबदा सिंह, कुलदीप शुक्ल, अनुपम शुक्ल, इंद्रमति पांडेय, राकेश देव, शिवम, पवन, श्याम कुमारी, कमलेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed