{"_id":"62-129960","slug":"Mirzapur-129960-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले बैंकोें में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले बैंकोें में उमड़ी भीड़
Mirzapur
Updated Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चार दिन के सार्वजनिक अवकाश के बाद गुरुवार को नगर क्षेत्र स्थित विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों के खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्य दिवस में सर्वाधिक मामले चेक व ड्राफ्ट क्लीयरेंस से संबंधित आए थे। हालत यह रही कि लंच टाइम तक बैंकों में पैर रखने के लिए तिल भर भी जगह नहीं थी। वहीं दोपहर बाद नगर क्षेत्र के एटीएम पर भी आमजन कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। वासलीगंज स्थित एटीएम पर खड़े भानू, सुभाष सिंह, प्रवीण पांडेय, सूर्यदेव सिंह गहरवार आदि ने कहा कि भले ही सार्वजनिक अवकाश रहे, लेकिन बैंकों को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि एटीएम में कभी रुपये की कमी न पड़े। जिससे आपात स्थिति में कार्य प्रभावित न हो। आखिरकार आकस्मिक जरूरत के लिए ही तो एटीएम हंै, अन्यथा सामान्य तरीके से बैंक के काऊंटर से भी रुपये मिल जाते हैं।
विज्ञापन