फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस चौकी के पास हत्या

पुलिस चौकी के पास हत्या

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (मिर्जापुर)। लहंगपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर किराने की दुकान के सामने शनिवार देर रात सो रहे पान विक्रेता की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद दुकान में रखे साढ़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने, लहंगपुर चौकी की पुलिस को हटाने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग मनवाने के लिए लोगों ने भोर में तीन बजे एनएच सात पर जाम लगा दिया। एएसपी आपरेशन सुरेश्वर कुमार और एसडीएम लालगंज के आश्वासन पर लगभग 11 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी निवासी सलमान उर्फ बबलू (22) लहंगपुर बाजार में गुमटी में पान बेचता था। दुकान बंद करने के बाद वह बामी के पूर्व प्रधान और रिश्ते में नाना लगने वाले कुद्दूस खां के भतीजे हैदर की लहंगपुर में ही किराने की दुकान के सामने बने कमरे में सोने चला जाता था। शनिवार की रात भी वह कमरे के बाहर ही सोया था। देर रात आए कुछ बदमाशों ने सलमान के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश हैदर की किराने की दुकान में रखे साढ़े चार लाख रुपये उठा ले गए। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दुकान की ओर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे। आशंका जताई जा रही है कि शायद बदमाशों को सलमान ने पहचान लिया होगा। इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लहंगपुर के लोगों ने बाजार से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग सात मिर्जापुर-रीवा पर भोर तीन बजे से जाम लगा दिया। मौके पर एएसपी आपरेशन, सीओ आनंद कुमार के साथ ही लालंगज, हलिया, जिगना और मड़िहान थानाध्यक्ष फोर्स के साथ खड़े थे। पीएसी भी पहुंच गई, लेकिन भीड़ का गुस्सा देख पुलिस घंटों लाचार बनी रही। एएसपी आपरेशन और एसडीएम लालगंज के वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द दबोचने के आश्वासन पर 11 बजे लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 48 घंटे के भीतर हुई दो हत्या से लोग भयभीत हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह लठवा नहर के किनारे अधेड़ की लाश मिली थी। अभी इसकी गुत्थी सुलझी नहीं थी कि शनिवार की देर रात नृशंस तरीके से सलमान की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed