{"_id":"62-124624","slug":"Mirzapur-124624-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या करके शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या करके शव नहर में फेंका
Mirzapur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र के उसका नहर में शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ 55 वर्षीय अधेड़ की लाश पाई गई। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के कोलकम गांव निवासी संतराम मौर्या के रूप में कराई। मौके पर पहुंचे घरवाले लाश की स्थिति देखकर संतराम की हत्या कर शव नहर में फेंकने की अाशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कोलकम गांव निवासी संतराम गुुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे घर से बाजार के लिए बाइक लेकर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घरवाले उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद नहीं मिला तो घरवाले यह समझकर सोने चले गए कि वह किसी रिश्तेदारी या निमंत्रण में गया होगा। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणाें ने सूचना दी कि क्षेत्र के उसका नहर के पास खून से लथपथ अधेड़ की लाश फेंकी गई है तथा उसकी बाइक नहर किनारे मौजूद है।
यह सुनते ही वह लोग पुलिस को सूचना देते हुए नहर की ओर निकल पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस लोगाें से पूछताछ कर रही थी तभी आए घरवालाें ने उसकी पहचान संतराम के रूप में की। घरवालाें ने बताया कि संतराम की किसी ने हत्याकर शव को नहर में फेंक दिया । परिजनाें ने कहा कि संतराम अगर अपने बाइक से गिरकर घायल होता तो उसकी बाइक में टूट-फूट होती। किसी ने उसके सिर पर गहरी चोट पहुंचाने के बाद मौत हो गई तो उसके शव को नहर में फेंक दिया।