फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्नातक परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए

स्नातक परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए

Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा के दौरान गुरुवार को चार परीक्षार्थी बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

केबी कालेज में गुरुवार को पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र तथा बीकाम की परीक्षा हुई। प्राचार्य डा. प्रफुल्ल कुमार सिंघानिया ने बताया कि पहली पाली में 1200 तथा द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत की परीक्षा में 150 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। मुख्य नियंता डा. करनैल सिंह के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस दौरान डा. अनिल पांडेय, डा. राजेश यादव, डा. सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज में भी बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। मुख्य नियंता डा. ध्रुवजी पांडेय ने बताया कि पहली पाली में समाजशास्त्र की परीक्षा में 852 तथा द्वितीय पाली में एमकाम अंतिम वर्ष तथा बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत की परीक्षा में 112 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। केजीएस महाविद्यालय जोपा के केंद्राध्यक्ष मेजर डा. वीसी कौशिक ने बताया कि द्वितीय पाली में महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed