{"_id":"62-117152","slug":"Mirzapur-117152-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम, गुस्से में व्यापारियों ने बंद कराया बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम, गुस्से में व्यापारियों ने बंद कराया बाजार
Mirzapur
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सराफा कारोबारी राजेश की हत्या और लूट के मामले में घटना के छह दिन बाद भी बदमाशों के न पकड़े जाने पर शनिवार को व्यापारियों ने मिर्जापुर बंद का आह्वान किया। इस दौरान पूरे नगर क्षेत्र में व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकालकर ‘पुलिस-प्रशासन हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए। दिनदहाड़े हुई युवा कारोबारी की हत्या व लूट से आहत व्यापारी समुदाय ने जिला प्रशासन को चेताया है कि यदि मामले के आरोपी जल्द गिरफ्तार न किए गए तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
नगर के गनेशगंज में सराफा कारोबारी की बीते सोमवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या करते हुए लगभग 10 लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूट लिए थे। घटना के अनावरण के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापारियों से तीन बार मोहलत मांगी। लेकिन खुलासा करने और बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। ऐसे में पूर्व घोषणा के अनुसार मिर्जापुर व्यापार एवं उद्योग मंडल, वैश्य एकता परिषद, सराफा व्यापार मंडल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शनिवार को व्यापारियों ने मिर्जापुर बंद का आह्वान किया। इसके तहत शनिवार की सुबह व्यापारियों की नौ टोली गनेशगंज से नगर क्षेत्र की ओर निकली और दुकानों-प्रतिष्ठानों को बंद कराया ।
इस दौरान नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर व्यापारियों द्वारा हाथ में मृतक राजेश की फोटोयुक्त पोस्टर-तख्तियां लेकर वाहन जुलूस निकाला गया। जो कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण कर गनेशगंज वापस पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस व प्रदर्शन में हजारों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। घटना के विरोध में सभी ने मांग किया है कि जल्द से जल्द हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार करे।