फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जलयान से टकराकर बहा भटौली पीपा पुल

जलयान से टकराकर बहा भटौली पीपा पुल

Fri, 20 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 20 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां क्षेत्र के भटौली घाट पर बना पीपा पुल गुरुवार को जलयान के टकराने से बह गया। हालांकि उसे गुजारने के लिए पुल के बीचोबीच छह पीपा हटाकर जगह बनाई गई थी। इसके बावजूद वह पीपा से टकरा गया और सभी पीपा इधर-उधर बह निकले। पीपा पुल बहने के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। लेकिन मिर्जापुर व वाराणसी आने-जाने वाले हजारों यात्री आवागमन बंद होने के कारण गुरुवार को दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

इलाहाबाद की ओर से विशालकाय जलयान गुरुवार की अपराह्न भटौली पीपा पुल से होकर पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाला था। उसके साथ दो छोटे-छोटे जहाज भी थे। इसके लिए भटौली घाट स्थित पीपा पुल के छह पीपा को हटाकर जलयान को गुजारने की जगह बनाई गई थी। साथ ही गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से पीपा पुल पर आमजन का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन जलयान पास आते ही पीपा से टकरा गया। इससे सभी पीपा निर्धारित स्थान से एक किलोमीटर की दूरी तक बह गए। भटौली घाट से जलयान को पार कराने के लिए जिस समय पीपा पुल को खोला गया था, उस समय पुल के दोनाें किनारों पर बड़ी संख्या में यात्री खड़े थे। ज्योहि जलयान पीपा पुल से टकराया लोगों में अफरातफरी मच गई । अगर जलयान कछवां की तरफ पुल से टकराता तो उस तरफ खड़े यात्री दुर्घटना के शिकार हो जाते, क्योंकि उस तरफ बड़ी संख्या में यात्री अपनी बाइक के साथ खड़े थे और उन्हें भागने का समय भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed