{"_id":"62-116902","slug":"Mirzapur-116902-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को हिरासत में लेने पर गुस्साए बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को हिरासत में लेने पर गुस्साए बिजलीकर्मी
Mirzapur
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रेलवे पुलिस द्वारा जेसीबी चालक मोतीलाल बिंद और जंगीरोड पर तैनात विद्युत विभाग के जेई उमेश गौतम को हिरासत में लेने पर अभियंता समेत अन्य कर्मियाें ने बुधवार कोफतहां स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। कहा गया कि यदि रेलवे विद्युत विभाग के जेई या किसी अन्य कर्मचारी पर कार्रवाई करता है तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता विपिन पटेल ने कहा कि उच्चाधिकारी काम करने का दबाव बनाते हैं लेकिन मामला फंसने पर पल्ला झाड़कर निकल जाते हैं। बताया कि मंगलवार की रात संगमोहाल ओबरब्रिज पर कार्य कराते समय रेलवे के सिग्नल केबिल कट जाने के कारण आरपीएफ ने जंगीरोड पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता उमेश कुमार गौतम को हिरासत में ले लिया था। हांलाकि बाद में बातचीत करने पर देर रात उन्हें छोड़ा गया। कहा कि पूर्व में रेलवे द्वारा कई बार कार्य कराया गया है जिसमें बिजली विभाग की केबिल कट गई थी लेकिन तब रेल कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
रतनगंज फीडर की केबिल मंगलवार को जल गई थी। जिसको बदलवाने के लिए रात आठ बजे खोदाई कराई जा रही थी। इसी बीच रेलवे के सिग्नल की केबिल कट गई। जिस पर जेसीबी चालक मोतीलाल बिंद व जेई को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जेई को रेलवे के उच्चाधिकारियाें से वार्ता कर छुड़ा लिया गया लेकिन जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता नगर विद्युत