{"_id":"62-115835","slug":"Mirzapur-115835-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी, लूट का आरोपी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी, लूट का आरोपी बंदी
Mirzapur
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। लखनिया दरी पर पिकनिक मनाने आए नवदंपति के साथ मारपीट तथा छेड़खानी कर जेब से बटुआ निकालने वाला कोई और नहीं शातिर अपराधी प्रमोद ही था। उसे शनिवार की शाम महुली चौराहे से अहरौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ एक चांदी का सिक्का तथा छह सौ रुपये भी बरामद कर लिया।
गत 28 नवंबर को लखनिया दरी के पास वाराणसी के इंगलिशिया लाइन निवासी अभिनव कुमार श्रीवास्तव उनकी पत्नी व बड़े भाई अभिषेक श्रीवास्तव के साथ तीन युवकों ने मारपीट की थी। घायलों की जेब से प्रमोद ने बटुआ निकाला था तथा पत्नी अलका श्रीवास्तव के साथ छेड़खानी की थी। इस बात का खुलासा अहरौरा पुलिस ने शनिवार की देर शाम किया। हालांकि घायलों की तहरीर पर पुलिस ने लूट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लूट कांड के मुख्य आरोपी रमेश यादव को एक सप्ताह पूर्व अहरौरा पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित वनस्थली महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया था। लूटकांड में शामिल दूसरे आरोपी प्रमोद चौहान उर्फ झोटे उर्फ बाबा पुत्र निवासी पट्टी कला अहरौरा को पुलिस ने महुली चौराहे के पास से शनिवार की शाम साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रमोद के पकड़े जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अभिषेक श्रीवास्तव ने उसके लूटकांड में शामिल होने की पुष्टि की। बताया कि घायल होने के बाद उसकी जेब से बटुआ प्रमोद ने ही निकाला था।