फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिग्नल फेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित

सिग्नल फेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित

Sun, 24 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 24 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। झिंगुरा रेलवे क्रासिंग में बाइक सवार द्वारा शुक्रवार की शाम धक्का मारने से सिग्नल फेल हो गया। जिससे करीब दो घंटे तक अपलाइन की आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। सिग्नल बनने के बाद सभी ट्रेनाें को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ कंपनी कमांडर एसके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे झिंगुरा गांव निवासी बाइक सवार ने गेट में धक्का मार दिया। हालांकि बाइक के धक्के से गेट तो नहीं टूटा लेकिन अपलाइन का सिग्नल फेल हो गया। इससे ट्रेनाें का आवागमन बाधित हो गया। गेट में धक्का मारने की खबर लगते ही सब इंस्पेक्टर अविनाश शंकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। निरीक्षक ने बताया कि शाम छह बजे से रात आठ बजे तक अपलाइन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। प्रभावित होने वाली ट्रेनाें में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बह्मपुत्र मेल, ताप्ती गंगा, गोवाहाटी कुर्ला समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रात करीब आठ बजे सिग्नल बनने के बाद ट्रेनें रवाना र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed