{"_id":"62-113891","slug":"Mirzapur-113891-62","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास के लिए जरूरी है स्काउटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए जरूरी है स्काउटिंग
Mirzapur
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। दो दिवसीय नगर क्षेत्रीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ शनिवार को बीएलजे इंटर कालेज में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक अतुल जायसवाल ने कहा कि स्काउटिंग से बालक का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि संस्कार व अनुशासन से ही वह विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। संयोजक प्रधानाचार्य डा. गोपाल जी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कल सिखाती है।
इसका अनुपालन करते हुए बच्चे ऊंचाई पर जा सकते हैं। रैली के प्रथम दिन वर्दी पूरे दल द्वारा, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट, तंबू-पुल निर्माण आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान घनश्याम शुक्ल, मनोज नीलम, अशोक पांडेय, बलवंत सिंह, राकेश तिवारी, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नौ अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गई रैली के दौरान बच्चों को अनुशासन व संस्कार का पाठ पढ़ाया गया।
हलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बरौंधा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो दिवसीय सीनियर स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम लालगंज राम भवन सिंह ने किया। कहा कि सामाजिक संस्कार को संवारने में स्काउट-गाइड की अहम भूमिका है। जिला स्काउट संगठन कमिश्नर कुलदीप शुक्ल ने बच्चों का उत्साहवंर्धन किया। संचालन कृष्ण कुमार दूबे ने किया। इस दौरान विजय शंकर पाठक, शशिकांत, ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्र, रामचंद्र दूबे, प्रधानाचार्य उपमा वैश्य, चंद्रभूषण पांडेय, पारस नाथ आदि मौजूद रहे। पड़री संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ज्ञानानंद इंटर कालेज में तहसील स्तरीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास होता है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विद्या भूषण दूबे व संचालन अगस्त मुनि ने किया। इस दौरान रामबली दूबे, विजय ओझा, बृजेश दूबे, उमादत्त मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
कछवां संवाददाता के अनुसार कछवां नगर/गंगा क्षेत्र स्काउट-गाइड रैली का उद्घाटन हनुमत बालिका इंटर कालेज बजहां में दीप जलाकर किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के कुल सात टीमों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर काउंसलर राजेश वर्मा ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, राजेश जायसवाल, किरन, रूक्मिणी, श्रुति पांडेय, साधना आदि मौजूद रहे।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कालेज में आयोजित रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान संघ राजगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर सिंह ने किया। रैली में पांच विद्यालयों के आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम नारायन सिंह, प्रधानाचार्य ध्रुव बिंदू सिंह, दिलीप सिंह, विनोद सिंह, सत्यदेव, आदि मौजूद रहे।