फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   काम करने वाले कर्मियों के साथ अभद्रता की निंदा

काम करने वाले कर्मियों के साथ अभद्रता की निंदा

Sun, 17 Nov 2013 05:41 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 17 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला अस्पताल परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में हड़ताल में शामिल लोगों द्वारा कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष मोहन लाल यादव ने कहा कि जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं है, उनको हड़ताली कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित कर उन्हें कार्यालयों से बाहर निकाला जा रहा है। बताया कि 16 नवंबर को खाद्य व रसद विभाग में कार्य कर रहे नरायन दूबे से हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालय में घुस कर अभद्र व्यवहार किया। इसकी सूचना कर्मचारी द्वारा जिला प्रशासन व मुख्य विकास अधिकारी को दी गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री रामेश्वर यादव ने कहा कि उनका संघ हड़ताल में शामिल नहीं है। महासंघ के जिला मंत्री कमल कुंज चौबे ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। मानिक चंद्र तिवारी ने भी इस घटना की निंदा की। बैठक में केशव मिश्र, बबलू खान, जगदीश प्रसाद खरवार, नरायन दूबे, सर्वेश सिंह प्रितम, धनराज, अशोक सिंह, शकुंतला मिश्रा, शीला गुप्ता, महताब आलम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed