फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कसीदाकारी का उत्कृष्ट नमूना अहरौरा का ताजिया

कसीदाकारी का उत्कृष्ट नमूना अहरौरा का ताजिया

Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा। मुहर्रम की नौवीं व दसवीं तारीख को इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाला यौमे आसुरा का ताजिया कसीदा कारी का उत्कृष्ट नमूना है। देश में इस तरह के ताजिये का निर्माण मात्र अहरौरा के ही कलाकारों को ही हासिल है। जिनके अथक परिश्रम से पन्नी पर छोटे-छोटे औजारों की सहायता से खोदामा खोदकर नक्काशी की जाती है। नक्काशी की इस कला को अभ्रक के सहारे आग की गर्मी देकर ताजिये पर पेस्टिंग की जाती है। महज ताजिया ही नहीं, बल्कि इसके मिलान की भी परंपरा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्राचीन काल से अहरौरा में एक हिंदू ने ताजिये में नक्काशी कला की नींव रखी, जिसे बेनी का ताजिया कहा जाता है। नगर क्षेत्र में इस कला से कुल उन्नीस ताजिये का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन

अहरौरा में कुल 49 ताजिया इमाम चौक पर बैठाए जाते हैं। परंपरा के अनुसार बूढादेई में इस ताजिये का मिलान आतिशबाजी की रोशनी में किया जाता है। रांगा की थपकी पर हथौड़ी-छेनी द्वारा छोटे-छोटे औजारों की मदद से खोदामा खोदकर टोगरा की नक्काशी की जाती है। इसी कसीदा कला की जीवंतता बनाए रखने वाले टिकरा खरंजा मुहल्ला के मोहम्मद इश्तिहाक ने बताया कि औव्वल कलमा की सहायता से मस्जिद व मीनार, बिस्मिल्लाह हीर्रहमाने रहीम की सहायता से मस्जिद का दरवाजा, मुसलमान के दिल में टोगरा तथा कलमा पंजतन पाक का नक्शा शामिल है। इसके अलावा कूफा का जंगें मैदान भी अपनी कहानी बयां करेगा, जिसकी कला काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगियान मुहल्ला के कारीगर मोहम्मद मुख्तार ने इंडोनेशिया मस्जिद कलाम तथा बेलाग
का मेहराब ताजिये में खोदकर कसीदा कला को जीवंतता प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed