{"_id":"67b77e44beb8a83851054067","slug":"984-candidates-ran-to-become-constable-878-successful-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129950-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आरक्षी बनने के लिए 984 अभ्यर्थी दौड़े, 878 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आरक्षी बनने के लिए 984 अभ्यर्थी दौड़े, 878 सफल
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए बुधवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण में 984 अभ्यर्थी शामिल हुए। 39वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 12 राउंड में इनकी दौड़ कराई गई, जिसमें 878 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। 106 अभ्यर्थी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर सके।
आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में बुधवार को 1050 अभ्यर्थियों की बजाय 984 ही उपस्थित हुए। भोर में अभ्यर्थियों की बायोमैटिक जांच की गई। इसके बाद पैरो में इलेक्ट्रानिक चिप और नंबर वाले पोस्टर को लगाए गए। सेना नायक विकास कुमार वैद्य, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर की निगरानी में दौड़ कराई गई।
सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ को पूरा करना था। इसमें 878 अभ्यर्थी ही तय समय में दौड़ पूरी कर सके, जिन्हें सफल घोषित किया गया। 106 अभ्यर्थी दौड़ पूरा नहीं कर सके। संवाद