फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   94 students are sick

94 छात्राएं बीमार

Fri, 13 Oct 2017 12:15 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 13 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
94 students are sick
बालिका विद्यालय की बीमार छात्रा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय बालिका विद्यालय मड़िहान की 94 छात्राएं गुुरुवार की दोपहर अबूझ हाल में बीमार हो गईं।  विद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची सीएचसी मड़िहान की टीम ने बीमार छात्राओं का स्कूल परिसर में ही इलाज शुरू कर दिया। जिसमें 16 छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम मड़िहान सविता यादव, समाज कल्याण अधिकारी, डीडीओ मनोज राय, मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि वायरल फीवर के चलते 60 से अधिक छात्राएं बीमार हुई हैं। जिनका इलाज मड़िहान सीएचसी व विद्यालय में चल रहा है। चिकित्सकों का अनुमान है कि बीमारी की वजह वायरल फीवर या दूषित पानी भी हो सकता है।  
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राएं सुबह दस बजे खाना खाने के बाद अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए क्लास रूम में मौजूद थीं। दोपहर करीब 12 बजे एक के बाद छात्राओं को उलटी दस्त होने लगी। देखते ही देखते ही 90 से अधिक छात्राएं चपेट में आ गईं। विद्यालय ने सीएचसी मड़िहान के डाक्टरों को सूचना दी।  जानकारी होते ही डाक्टर जवाहर पांडेय, डॉक्टर कैलाश नाथ बिंद व स्टाफ नर्स आदि दवा लेकर विद्यालय में पहुंच गए और इलाज शुरू किया। बीमार छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की अधिकांश छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं, जिनकी दवा कई दिनों से विद्यालय की स्टाफ नर्स से मांगी जा रही थी, लेकिन दवा नहीं दी गई। छात्राओं के बीमारी की खबर सुनते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह, डीडीओ मनोज राय व मड़िहान एसडीएम विद्यालय पहुंचे व छात्राओं का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed