फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विपक्षी गठबंधन नहीं ठगबंधन की बनाना चाहते है सरकार

विपक्षी गठबंधन नहीं ठगबंधन की बनाना चाहते है सरकार

Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
विपक्षी गठबंधन नहीं ठगबंधन की बनाना चाहते है सरकार
विन्ध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में बुधवार की दोपहर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक अपने परिवार के संग मां की आराधना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी को रोकने के लिए कई दल महागठबंधन की नहीं ठगबंधन की सरकार बनाना चाहते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि देश में गठबंधन का कोई असर नहीं है। इस बार एनडीए 400 सीटें जीतेगा। हमारे अनुसूचित जाति के भाई भाजपा के साथ खड़े हैं। हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। वंशवाद परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद की सरकार होगी। विपक्षी शहीदों पर राजनीति करते हैं। मोदी सरकार के कदम से 125 करोड़ लोगों की छाती 56 इंच की हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में हम 40 सीटों पर लड़ रहे हैं और सभी सीटों पर जीत रहे हैं। सपा-बसपा ने अपराधियों का राजनीतिकरण तो कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। कहा आज पूरा देश चौकीदार बनने के लिए एकजुट है। देश का विकास, राष्ट्र का निर्माण हमारी सरकार की प्रमुखता में है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पहले वाड्रा को देखें फिर मोदी सरकार की बात करें। वाड्रा कई घोटालों में लिप्त हैं। उन्होंने दावा किया की मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतेंगी। इस मौके पर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विद्या तिवारी, मोहित मिश्रा, यशवंत सिंह, हेमंत त्रिपाठी, संजय यादव, सौरभ श्रीवास्तव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed