फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिटी मजिस्टेट पहुचे घाट पर, नाली का पानी रोकने का दिया निर्देश

सिटी मजिस्टेट पहुचे घाट पर, नाली का पानी रोकने का दिया निर्देश

Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्टेट पहुचे घाट पर,  नाली का पानी रोकने का दिया निर्देश
विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य आला अधिकारी शुक्रवार को विंध्य क्षेत्र में लघु कुंभ मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे। अधिकारियों ने घाटों का जायजा लेने के बाद साफ सफाई का निर्देश दिया। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पृष्ठ संख्या दो पर लघु कुंभ की तैयारी नदारद शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट घाटों के निरीक्षण के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

15 जनवरी से कुंभ मेला स्नान एवं मकर संक्रांति का पर्व शुरू होने जा रहा है। सिटी मजिस्टेट सुशील लाल श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी गंगा घाटों का जायजा लेने पहुंचे। पक्का घाट, दीवान घाट, इमली घाट, बाबू घाट सहित अन्य घाटों का उन्होंने निरीक्षण किया। विंध्य धाम की गलियों में टूटी-फूटी नालियों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर निर्देश दिया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंता को निर्देश दिया कि वह ऐसी व्यवस्था करे जिससे नालों का गंदा गंगा में न बहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए घाट के किनारे एक छोटा डैम बनाकर नाली अथवा नाला का पानी रोका जाए। मकर संक्रांति पर्व के स्नान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। भीड़ को देखते हुए सभी घाटों पर बैरिकेडिंग एवं जाल सहित अस्थायी शौचालय तथा वस्त्र बदलने का स्थान की व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही घाटों पर साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। नगर पालिका के अभियंता को निर्देशित किया कि कार्रवाई के विस्तृत विवरण की रिपोर्ट तत्काल जिलाधिकारी को सौंपे। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, विंध्य विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका के ईओ एवं सफाई निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed