{"_id":"5bad1f2f867a557fe9786978","slug":"91538072367-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ कैंपस में रही विश्व पर्यटन दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ कैंपस में रही विश्व पर्यटन दिवस की धूम
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पौधरोपण, सफाई अभियान, जनजागृति के लिए नुक्कड़ नाटक और मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच जैसे आयोजनों से बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार को मास्टर ऑफ टूरिज्म एवं ट्रेवेल मैनेजमेंट (एमटीटीएम) पाठ्यक्रम के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधरोपण कर किया। इसके उपरांत परिसर में सफाई अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया गया। क्रीड़ा संकुल में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर को 36 रन से हराया। इसके बाद परिसर के निकट पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण विंढमफाल स्थल पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. प्रियंका सिंह, सुश्री रमा रानी उपस्थित रहीं।