{"_id":"5b6739d64f1c1bb15c8b67f8","slug":"91533491670-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरियाघाट से सीटी बजाते दौड़ते हुए निकले डाक बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरियाघाट से सीटी बजाते दौड़ते हुए निकले डाक बम
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जल लेकर रवाना होते डाकबम
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट पर गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में डाक बम भक्त सोनभद्र स्थित शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को रवाना हुए। डाक बम की टोली ने स्नान-पूजन करने के बाद डब्बे में गंगा जल लिया और सीटी बजाते हुए रवाना हुए। बरियाघाट पर सुबह से शाम तक डाक बम और कांवरियों का तांता लगा रहा। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम किया है।
नगर के बरियाघाट पहुंचे दूरदराज से आए डाक बम के जत्थे ने डिब्बे में गंगा जल भरकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। भोर से ही गंगा किनारे डाक बम पहुंचने लगे थे। गंगा घाट पर पहुंचे डाक बम थोड़ी देर विश्राम करने के उपरांत गंगा में स्नान किया। तत्पश्चात् घाट पर स्थित शिवालयों में बड़े ही श्रद्घाभाव से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि की कामना की। शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद डिब्बे में भरे गंगा जल को अपनी पीठ पर बांधा और सीटी बजाते दौड़ते हुए बाबा के धाम के लिए रवाना हुए। शिवद्वार जाने के बाद शिव भक्तों ने गंगा घाट के उपर सड़क पटरियों पर लगी अस्थाई दूकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाट पर बैरिकेडिंग लगाया गया था, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। पिछले कई दिनों के बाद मौसम साफ होने के कारण भक्तों को धूप में ही शिवद्वार के लिए निकलना पड़ा।