{"_id":"5b65fb4f4f1c1b66428b5f6b","slug":"91533410127-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज के दम पर पीएम बनेंगी मायावती:चितौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज के दम पर पीएम बनेंगी मायावती:चितौड़
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा सरकार में गरीबों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है फिर भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। यह बातें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद व मिर्जापुर मंडल सुनील कुमार चित्तौड़ ने शनिवार को बसपा के पूर्व विधायक डा. रमेशचंद बिंद के रोडवेज स्थित आवास पर मिर्जापुर मंडल के तीनों जनपदों के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर व बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने कार्य में पूरी तरह से विफल है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों का पैसा लेकर भाजपा के सह पर उद्योगपति फरार हो जा रहे हैं। पूर्व एमएलसी ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है और होने वाले लोकसभा चुनाव में सर्व समाज के दम पर बहन कु मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। संबोधन से पूर्व जोन इंचार्ज ने मिर्जापुर मंडल के 12 विधान सभा क्षेत्रों की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथो का दौरा कर सभी वर्गो को जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बसपा के पूर्व मझवां विधायक डा रमेशचंद बिन्द ने मुख्य अतिथि समेत आए समस्त अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन को डा. मदन राम, अमरेन्द्र भारती, राजू गौतम ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी, पदमभूषण, बी सागर, कमलाशंकर भारती गुड्डू राम, राजनारायण, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, सद्दाम राईन, रामचंदर त्यागी, रामआसरे भारती, रामचंदर बिन्द, गिरजाशंकर आचार्य, विकास मिश्रा, रामजी मौर्य, शिवजोर पाल, अशोक भारती, राजेश गौतम, प्रेम मौर्य, भगवानदास रत्ना, अनुप कुशवाहा समेत सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।