फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शहर में 15, गांवों में मिल रही 8 घंटे बिजली

शहर में 15, गांवों में मिल रही 8 घंटे बिजली

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में 15, गांवों में मिल रही 8 घंटे बिजली
मिर्जापुर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर से लेकर देहात में कई चक्रों में की जा रही बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। इसके चलते जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। शहर में 24 की जगह पंद्रह और गांवों में 18 की जगह आठ घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिससे लोगों में नाराजगी है। गांवों में ओवरलोडिंग के चलते बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी फाल्ट तो कभी अन्य किसी कारण से बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन

आम लोगों को पर्याप्त बिजली देने का योगी सरकार का दावा फेल होता नजर आ रहा है। शहर में छह से सात तो गांवों में 12 से 16 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कब आएगी कब जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है। शासन का निर्देश है कि शहरी इलाके में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे तथा ग्रामीण इलाके में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी लेकिन विद्युत आपूर्ति की कोई समय सीमा नहीं रह गई है। लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। नगरीय एवं ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर में 24 घंटे की बजाय 15 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं ग्रामीण इलाके में मात्र आठ घंटे बिजली मिल रही है। हलिया, लालगंज, ड्रमंडगंज राजगढ़, मड़िहान, पड़री,चुनार, जमालपुर, अहरौरा, नरायनपुर कछवां, कोन ब्लाक में लगातार बिजली कट रही है। इसी प्रकार राजगढ़, ड्रमंडगंज, हलिया, पड़री इलाका के लोग लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। इन इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का निर्देश है लेकिन मात्र सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड एके सिंह ने कहा कि निर्देश के अनुसार बिजली दी जा रही है। कहीं अघोषित बिजली कटौती नहीं हो रही है। लालगंज में नए तार लगाने और राजगढ़ में राजगढ़ में केबिल जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed