{"_id":"5adf76194f1c1b350a8b647f","slug":"91524594201-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में बिचौलियों के कारनामे का कमिश्नर ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में बिचौलियों के कारनामे का कमिश्नर ने किया पर्दाफाश
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों से गेहूं खरीद में बिचौलियों के दखल की शिकायत पर मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंडी समिति स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर औचक निरीक्षण किया। जब उन्होंने खुद खरीद रजिस्टर पर दर्ज मोबाइल नंबरों से किसानों से बात की तो गड़बड़ी का पता चला। जिस पर उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व से इसकी रिपोर्ट देने को कहा।
बिचौलियों से गेहूं खरीद की शिकायतों पर मंगलवार को कमिश्नर मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने रजिस्टर में अंकित कुछ किसानों के मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने मोबाइल पर कुछ किसानों से पूछा कि उनकी कितनी खेती है, तो उसमें कई पहले ही सवाल पर अटक गए। इसके अलावा किसानों ने प्रति कुंतल सफाई एवं छनाई का 10 रुपये की जगह 20 रुपया लेने की शिकायत की। इसमें 10 रुपया तो किसानों को गेहूं मूल्य के साथ भुगतान किए जाने की व्यवस्था है। लेकिन अतिरिक्त 10 रु प्रति कुंतल किसानों से गलत ढंग से ले लिया जा रहा है । इस पर उपस्थित भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ तथा यूपी एग्रो के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पूरे मंडल के लिए निर्धारित एक लाख 32 हजार 6 सौ मीट्रिक टन गेंहू खरीद के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कमिश्नर को बताया गया कि मिर्जापुर जिले के 33,688 मीट्रिक टन के सापेक्ष 20,215 मीट्रिक टन, सोनभद्र जिले के 38,500 के सापेक्ष 10,665 तथा भदोही के लक्ष्य 10,500 के सापेक्ष 3,267 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।