{"_id":"5ad78cde4f1c1b3b0b8b54c9","slug":"91524075742-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय समीक्षा में विंध्याचल मंडलको मलि पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय समीक्षा में विंध्याचल मंडलको मलि पहला स्थान
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर । राजस्व से लेकर लोक शिकायतों के निवारण में मिर्जापुर मंडल प्रदेश में पहले स्थान पर है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विंध्याचल मण्डल को वर्ष 2016-17 के 18 वें स्थान से वर्ष 2017-18 में पहला स्थान घोषित किया गया । यह पहला अवसर है जब मंडल को अव्वल स्थान मिला है। प्रदेश के 18 मंडलों में पड़ोस का वाराणसी मंडल इस बार 18 वें स्थान पर चला गए।
बुधवार को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सारे मंडलीय आयुक्तों की महत्त्वपूर्ण बैठक की खबर इंटरनेट पर प्रसारित होते ही विंध्याचल मंडल के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कमिश्नर के होमवर्क, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता पर हर्ष व्यक्त किया। मण्डल में राजस्व, चिकित्सा, पंचायत, समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण, खाद्य-रसद, नगर विकास, बेसिक शिक्षा, विद्युत, कृषि, बाल विकास, आई टी, नियोजन, खनिज, पीडब्लूडी जैसे विभिन्न विभागों में संचालित होने वाले 134 कार्यों पर 73.09 प्रतिशत प्राप्तांक पाकर इस मंडल ने जबरदस्त छलांग लगाकर अन्य मंडलों से आगे निकल गया । इसी तरह जनपदों की भी समीक्षा में तीनों जनपद पिछले वर्ष से ऊपर हुए है। जिसमें भदोही ने 115 कार्यों में 75.45 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे, मिर्जापुर 124 कार्यों में 72.03 प्रतिशत पाकर 14वें तथा सोनभद्र 71.80 प्रतिशत अंक पाकर 16 वें स्थान पर आया है ।