{"_id":"5a4939244f1c1b193e8bbc5c","slug":"91514748196-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी, ठंड व गलन से नही मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी, ठंड व गलन से नही मिली राहत
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले भर में ठंड व गलन से लोगों का हाल बेहाल है। ठंड में लोगों के लिए सर्दी का सितम भारी पड़ रहा है। गलन व कोहरे ने लोगों के हाथ पांव जकड़ रखा है। कंपकपा देने वाली ठंड में रविवार को लोग घरों में दुबके रहे। भीषण ठंड ने पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल कर दिया है। कोहरें से वाहनें रेगती हुई चल रहीं हैं, हावड़ा व मुंबई रुट की सभी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। अस्पताल में सांस, सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
कोहरे के धुंध ने भगवान भाष्कर को भी ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। ठंड व कोहरे के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित वहीं ठंड से बचाव के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार अलाव जलवाने की मांग कर रही हैं। मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चुनार संवाददाता के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही ठिठुरन व गलन के साथ ही दो-तीन दिनों से धूप न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। धूप न निकलने व गलन के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल रहे हैं। सुबह से देर शाम तक नगर के चाय पान की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा आग जलाया गया था, जहां आने वाले ग्राहक व राहगीर रूककर चाय पीने के साथ ही जल रही आग का सहारा लेने के बाद आगे बढ़ रहे हैं। नगर में ठंड से जनमानस को राहत मिल सके इसके लिए नगर पालिका परिषद चुनार की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना, गोलाबाजार, चौक बाजार, बालूघाट, टेकौर तिराहा, दरगाह शरीफ, आटो स्टैंड, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद नगर के तमाम चौराहों व बाजारों में लोगों को अलाव की कमी महसूस हो रही है। कछवां संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र कुछ चिंहित जगहों को छोड कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दराज से गर्भवती महिलाए आती हैं, उनके साथ परिजन भी आते है। इसके बावजूद नगर पंचायत मात्र पांच स्थानों पर ही अलाव जलाने की व्यवस्था कर पाई है। अलाव के अभाव व ठंड बढ़ने से लोग कांप रहे हैं। नवनिर्वाचित चेयरमैन पीके यादव ने बताया कि रविवार शाम से ही सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दिया गया है। इसके अलावा जहां भी जरूरत पड़ेगा अवाल का व्यवस्था किया जाएगा। अहरौरा संवाददाता के अनुसार हाड़कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है। ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य ने क्षेत्र के 56 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को दुर्गा पहाड़ी स्थित सामुदायिक भवन से पांच सौ गरीब, असहाय एवं जरुरत मंदों को कंबल वितरण कर ठंड से बचाने का प्रयास किया जाएगा।