{"_id":"5a43ebab4f1c1b0d698c4993","slug":"91514400683-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर खरीद नही होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर खरीद नही होने से किसान परेशान
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत के केवटान वार्ड स्थित धान क्रय केंद्र पर किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बोरा नही मिलने से किसान परेशान हैं, तो दूसरी तरफ किसानों द्वारा जल्द ही धान खरीद का दबाव बनाया जा रहा है। जगह नही होने के कारण किसानों से खरीदे गए धान को खुले आसमान में रखा गया है, जिसको लेकर धान क्रय केंद्र प्रभारी परेशान हैं।
क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा बिचौलिये के माध्यम से धान खरीदने का आरोप भी लगाया गया। खरीद केंद्र पर किसानों के नाम रजिस्टर पर खरीद दर्ज दिखाया जा रहा है, जबकि किसानों का कहना है कि उन्होंने अभी धान बेचा ही नही है। केंद्र पर अब तक लगभग 15 हजार कुंतल धान खरीद हुई है। किसानों ने खरीद की जांच की मांग की है। किसानों द्वारा एसडीएम सदर से मामले की शिकायत किया गया। एसडीएम ने खाद्य विभाग के राजकीय धान खरीद केंद्र प्रभारी एसएमआई विजय कुमार से पूछताछ किया। पाया गया कि 21 दिसंबर के बाद की गई खरीद को रजिस्टर में अंकित नहीं किया गया है। जमुआ बाजार के संतोष सिंह ने बताया कि किसानों को केंद्र से बोरा नही मिल रहा है जबकि मिल से ही किसान बोरा लेकर अपना धान बेच दे रहे हैं और रसीद क्रय केंद्र से कटवा ले रहे हैं। किसान गुरूदत्त ने बताया कि केंद्र पर पांच दिनों से धान बेचने को बैठे हैं। कहा कि धान में नमी की मात्र अत्यधिक बताई गई थी, जिसे सुखाने को किसान 15 दिन से केंद्र के पास पड़े हैं। रोज धूप में फैला कर धान सुखाते हैं।
विकास खंड हलिया के बेलन बरौधा स्थित यूपी स्टेट एग्रो क्रय केंद्र पर बोरा व पैसा के अभाव में खरीदारी ठप है । उधर पैसे की कमी के चलते बरौधा क्रय केंद्र पर किसानों से अब तक की गई धान की खरीद का भुगतान भी अधर में फंसा हुआ है। ऐसे में धान की खरीद तथा भुगतान बाधित होने से क्षेत्रीय किसान दर दर की ठोकरें खाने को विवश हैं । हलिया विकास खंड में यूपी स्टेट एग्रो का एक मात्र धान क्रय केंद्र बेलन बरौधा में खोला गया है । इस क्रय केंद्र करीब 60 हजार कुंतल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है । लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 3620 कुंतल धान की ही खरीद हो पाई है । पैसे की कमी से किसानों का करीब 50 लाख 8 हजार रुपये का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है । अभी तक बरौधा क्रय केंद्र से एक मात्र किसान का एक लाख 51हजार रुपये का ही भुगतान हुआ है । अपना धान बेच कर किसान भुगतान के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। भुगतान नही होने से कारण किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि खरीद व भुगतान के लिए पैसा तथा बोरा उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजा गया है। पैसा तथा बोरा की उपलब्धता होते ही खरीद व भुगतान का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
धान खरीद में गड़बड़ी, होगा मुकदमा
राजगढ़। प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद नही हो रही है। भावा में धान खरीद में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल से किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मड़िहान विधायक बुधवार को क्रय केंद्र पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान संभागीय नियंत्रक रवि कुमार ने शिकायत को सही पाया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।
विकास खंड राजगढ़ के भावा में जागृति उपभोक्ता समिति धान क्रय पर धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएफसी रवि कुमार, डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला मौजूद रहे। ग्रामीणों ने धान खरीद में क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा घपलेबाजी करने की शिकायत किया। विधायक ने आरएफसी और डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ल को साथ लेकर मड़िहान तहसील के पांच धान क्रय केंद्रों भावा, पचोखरा, बघौडा, ददरा, राजगढ़ का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जागृति उपभोक्ता समिति धान क्रय केंद्र भावा द्वारा अब तक नौ हजार कुंतल धान की खरीद किया गया है। जिसमें भावा के आसपास के किसानों का केवल एक हजार कुंतल धान खरीद का रिकार्ड पाया गया। इस गड़बड़ी पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरएफसी को क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। मड़िहान विधायक ने राजगढ़ हाट शाखा के प्रभारी द्वारा पल्लेदारी 15 रुपया की जगह 20 रुपया लेने पर भी कड़ी फटकार लगाया। डिप्टी आरएमओ ने नोडल अधिकारी प्रेमप्रकाश गिरि और सभी धन क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जांच में शिकायत सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।