{"_id":"5a1866974f1c1bc9678bdd32","slug":"91511548567-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम कराने के बाद भी नही हो रहा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम कराने के बाद भी नही हो रहा भुगतान
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। मनरेगा से आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है, लेकिन उसके भुगतान में आनाकानी की जा रही है। विकास खंड लालगंज के कटाई गांव में बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र का पांच लाख का भुगतान नही हो रहा है जिससे ग्राम प्रधान परेशान हैं। प्रधान पिछले आठ माह से कराए गए काम के भुगतान के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी भुगतान रुका हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों की धनराशि के भुगतान में विलंब काम कराने वाले लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में विकास कार्य बाधित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी चुप हैं। केवल सामग्री का पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण प्रधान के हौसले पस्त हो रहें हैं क्योकि दुकानदार अपने पैसे ग्राम प्रधान से बाजार में आए दिन तगादा कर रहा है। ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। इसी तरह 25 शौचालयों का भी भुगतान रुका हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराने वाले प्रधान ने अभी एक दिन पहले ही फाइल लगाया है। वह भी आधी अधूरी है। लिपिक को निर्देश दिया हूं कि फाइल पूरी करा कर भुगतान करा दें।-अश्वनी कुमार पांडेय, प्रभारी बीडीओ