{"_id":"59c40ac54f1c1b36688b5f82","slug":"91506020037-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को समाप्त करने की ग्रामीणों ने शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को समाप्त करने की ग्रामीणों ने शपथ
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा। गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करना है, इसका संकल्प रामलीला में तीसरे दिन रामलीला लीला के दौरान ग्रामीणों ने लिया। पदाधिकारी, कलाकार, व्यास सहित ग्रामीणों ने शपथ लिया कि मै न गंदगी करूंगा और न किसी को गंदभगी करने दूंगा। हर वर्ष दो सप्ताह श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करूंगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
चौक बाजार स्थित शंकरजी के मंदिर पर बुधवार की शाम फुलवारी मीना बाजार के रामलीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष कुमार आनन्द ने प्रांगण मे मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने पृथ्वी से सिर्फ असुरों के आतंक का ही सफाया नही किया था बल्कि पूरे राष्ट्र को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। दुनिया में जो देश स्वच्छ दिखते है, उसका कारण वहां के लोग न गंदगी करते है और न ही गंदगी होने देते है। प्रभु श्रीराम ने राक्षस रूपी रावण का वध करके पूरे विश्व को असुरों के आतंक से मुक्त कराया था। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत मां की सेवा करे। उन्होंने कहा कि मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह शपथ अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा। स्वच्छता की तरफ़ बढ़ाया गया मेरा एक क़दम पूरे देश को स्वच्छ बनाने मे मदद करेगा। इस दौरान रवींद्र नाथ, शिरीषचंद्र, कन्हैया, बृजेश अग्रहरी, अनिल केसरी, पुण्य कुमार, कामेश्वर कुमार, अनुज, गोल्डी, प्रवीण, आदित्य, शिवम विश्वकर्मा, शंकर सहित सभी लीला प्रेमी मौजूद रहे ।