{"_id":"59b436d64f1c1bed7f8b5787","slug":"91504982742-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में दुर्व्यवस्था देख भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में दुर्व्यवस्था देख भड़के भाजपाई
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आयोजित विधान सभा स्तरीय महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के दुर्व्यवस्था को देख भाजपाई भड़क उठे। केन्द्र प्रभारी के कक्ष में पहुंचकर डाट फटकार लगाई व जमकर हंगामा किया। शिविर में चुनार विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों महिलायएं परीक्षण कराने पहुंची थी। केंद्र पर बताया गया कि जांच के नाम पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी महज खानापूर्ति कर रहे हैं। अध्यक्ष नन्दलाल केशरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी के पास पहुँचकर दुर्व्यवस्था पर हंगामा किया। जनरेटर में तेल न होने पर तेल मंगवाकर जनरेटर चलाने की बात पर कार्यकर्ता अड़े रहे। मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वीके पंकज ने कहा कि केंन्द्र पर जो सुविधाएं थी वह लोगों को दी गई। दुर्वव्यवस्थाओं के बीच स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 208 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। आठ गंभीर महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर निर्मला राय, रानी सेठ, बचाऊ लाल सेठ, भरत जौहरी, विजय बहादुर सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।