{"_id":"598f4ec74f1c1bde248b46dd","slug":"91502564039-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क की दशा सुधारने को धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क की दशा सुधारने को धरना जारी
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों पर चलते चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट और अखिल भारतीय जनहित सेवा समिति ने पूर्ण समर्थन दिया। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से सड़क का निर्माण तत्काल शुरु कराने की मांग किया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि बहुत ही गंभीर समस्या है, इसका समाधान होने तक पांचों संगठनों और क्षेत्रीय जनता को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर बैकुंठपुर के पास 500 मीटर सड़क 15 वर्षों से गड्ढायुक, जर्जर और खतरनाक स्थिति में है, इसमें अब दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके 21 दिन पूर्व सांसद,विधायक चुनार, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी चुनार को पत्रक देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। जनहित सेना, भारतीय किसान यूनियन(भानु), भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर, सर्राफा व्यापार मंडल नरायनपुर, व्यापार मंडल नरायनपुर के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरने का पहला शुरु किया गया। संयोजक जनहित सेना राजकुमार पटेल ने कहा कि इसके बाद भी शासन-प्रशासन के लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकीलुुद्दीन अहमद तथा संचालन अमरजीत सिंह ने किया। इस दौरान प्रवीण कुमार पटेल, कैलाश योगी, डा. चंद भान तिवारी, राजेश चौधरी, डा. ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद जकी, राजबहादुर सिंह आदि रहे। इस दौरान नागेन्द्र बहादुर सिंह, तुलसी दास गुप्ता, कमलेश सिंह, दिलीप कुमार जायसवाल, फणीन्र्द श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, शमीम देवलासी, कल्लू खान आदि मौजूद रहे।