{"_id":"5974ebda4f1c1b4d608b466e","slug":"91500834778-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में कैंप लगाकर बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क दिया गया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में कैंप लगाकर बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क दिया गया कनेक्शन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सुगम विद्युत संयोजन योजना के तहत नगर के भरुहना स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कैंप कार्यालय समेत जनपद के एक दर्जन स्थानों पर बिजली विभाग द्वारा पूर्वाचल विद्युत कार्पोरेशन के डायरेक्टर मोहित आर्या के नेतृत्व में कैंप लगा कर रविवार को बीपीएल कार्ड धारकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। इसके साथ ही एपीएल कार्ड धारको को कनेक्शन देते हुए एलडी बल्ब वितरण किए गए।
अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि शासन ने बीपीएल कार्ड धारकों को सुुभम विद्युत संयोजन योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने निर्णय लिया था। इसके अलावा उन्हें एलडी बल्ब देने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत बिजली विभाग ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कैंप कार्यालय भरुहना पर कैंप लगा कर बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। इसके अलावा नगर के तुलसी चौक स्थित तुलसी भवन, फतहां, विंध्याचल, कछवां, चुनार, मड़िहान, आदि स्थानों पर कैंप लगा कर बीपीएल कार्ड धारकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। वहीं नगर के एपीएल कार्ड धारकों को 1780 तथा गांव के कार्ड धारकों को 1280 रुपये में कनेक्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर में कुल 835 बीपीएल कार्ड धारकों तथा 139 एपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन दिए गए। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों में लगाए गए कैंप में एक हजार से अधिक कनेक्शन दिए गए। उन्होंने बताया कि कैंपों पर एलडी बल्ब भी रखे गए थे। जिसे सौ रुपये में लोगों को दिए गए। इस दौरान चीफ तारिक मतीन, अधीक्षण अभियंता नगर एके सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण एके सिंह, जेई विपिन पटेल, एसडीओ सूरज शाह, जेई उमेश गौतम, रमेश वैश्य, अनुराग अग्रवाल, विनीत सिंह, आदि मौजूद रहे।