फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   91280 farmers may hang the installment of Samman Nidhi

Mirzapur News: 91280 किसानों की लटक सकती है सम्मान निधि की किस्त

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
91280 farmers may hang the installment of Samman Nidhi
ई केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त लटक सकती है। कृषि विभाग के बार-बार निर्देश के बावजूद अभी तक जिले में 91 हजार 280 किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 350223 है। इनमें से 258943 किसानों ने ही ई केवाईसी कराई है। इसमें भी छानबे ब्लॉक में 12105, सिटी में 8239, हलिया में 9642, जमालपुर में 7825, कोन में 3940, लालगंज में 7123, मड़िहान में 7920, मझवां में 5640, नरायनपुर में 9870, पहाड़ी में 3850, राजगढ़ में 11230 तथा सीखड़ में 3896 किसानों समेत कुल 91 हजार 280 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ई केवाईसी कराने के लिए ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक शिविर भी लगाए गए थे, इसके बावजूद इतनी अधिक संख्या में किसान ई केवाईसी नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत धनराशि के भुगतान की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। अब ई केवाईसी कराने के बाद आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के अनुसार ही किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है, वे अपने नजदीक के सहज जन सेवा केंद्र में जाकर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से ई केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed