{"_id":"5cdf07ddbdec2207626c466a","slug":"81558120413-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जला लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जला लाखों का सामान
Sat, 18 May 2019 10:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के चक कोटार गांव में शुक्रवार की दोहपर शार्ट सर्किट से एक खपड़ैल में आग लग गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीण अगलगी की घटना की जानकारी थाना और फायर ब्रिगेड को देेते हुए आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाई गई तब तक घर व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
चक कोटार गांव निवासी सूर्यलाल मौर्य का दो मकान था सूर्य लाल के लड़के प्रेम नारायण की बुधवार को शादी थी। शादी समारोह में शरीक होने आए लोग व परिवार के सदस्य चक कोठार गांव के पुराने मकान पर मौजूद थे। लेकिन वहां से एक किलोमीटर दूर पाही पर बने कच्चे मकान में घर व गृहस्थी का पूरा सामान रखा गया था।
जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने सूर्यलाल समेत दूरभाष से फायर ब्रिगेड तथा डायल हंड्रेड को सूचना दे मौके पर आग बुझाने में जूट गए। जब तक जिला मुख्यालय से तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचता आग से 10 क्विंटल चावल, 6 क्विंटल आटा, नगदी, कपड़ा समेत चक्की जलकर राख हो गया।