{"_id":"5c968177bdec222aaf37c040","slug":"81553367415-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. लोहिया के विचारों को से पुरा विश्व कायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. लोहिया के विचारों को से पुरा विश्व कायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को समाजवादी चिंतक एवं गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले डा. राममनोहर लोहिया की 110 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा करने का आह्वान किया गया।
सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डा. लोहिया ने दुनिया को समाजवाद की नई परिभाषा दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति की दशा व दिशा सुधारने के लिए काम करने वाले व्यक्ति थे। अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़कर हर व्यक्ति को समाज में बराबरी का हक दिलाने व सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। सांसद प्रत्याशी राजेंद्र बिंद ने कहा कि डा. लोहिया ने अमीर व गरीब के बीच की खाई को पाटने का संकल्प लिया था। उन्होंने उनके जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला और आह्वान किया आज भी उनके विचारों पर चलकर समाज सेवा के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। सुरेंद्र सिंह पटेल, स्वामी शरण दुबे, नसीम कुरैशी, पंकज दुबे, सलीम बादशाह, रमाशंकर कोल, ताबीर शौकत आदि थे। गुड़हट्टी स्थित डा. लोहिया चौक पर लोहिया विचार मंच की ओर से डा. लोहिया जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अरूण कुमार दुबे, रमाकांत त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता, नरेश सोनकर, सत्यप्रकाश, कन्हैया दुबे, रामधनी पांडेय आदि थे।