फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अरंगी सरपती में धन निकाले जाने के एक वर्ष बाद कराया जा रहा कार्य

अरंगी सरपती में धन निकाले जाने के एक वर्ष बाद कराया जा रहा कार्य

Sat, 23 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
अरंगी सरपती में धन निकाले जाने के एक वर्ष बाद कराया जा रहा कार्य
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड के अरंगी सरपती में धन निकाले जाने के एक वर्ष बाद पुराने कार्य पर रातों- रात काम कराकर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। जबकि ग्राम पंचायत का खाता सीज एवं वित्तीय प्रशासनिक अधिकार खत्म करके तीन सदस्यीय टीम द्वारा ग्राम पंचायत में कार्य करने के आदेश के बावजूद ग्राम प्रधान एवं एडीओ पंचायत द्वारा मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अरंगी सरपती (महुवारी खुर्द) गांव निवासी हंसराज पुत्र लालमणि ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान द्वारा तथ्य छिपाने की नियत से रातों रात किए जा रहे कार्य पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। शिकायकतकर्ता ने कहा ग्राम प्रधान, तत्कालिन एडीओ पंचायत द्वारा 15 लाख के हुए गबन छिपाने के लिए किया जा रहा है। कहा कि एक वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा हो रहे कार्य को कराने के लिए पैसा निकाल तो लिया पर कार्य नहीं कराया गया। जिस मद में पैसा निकाला गया उसे खर्च न करके आपस में बंदर बाट कर ली गई थी। मामला खुलने पर अब कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने हो रहे अवैध कार्य को बंद कराए जाने की मांग की है। वहीं एडीओ अशोक कुमार दुबे का कहना है कि उन्होंने काम बंद करने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed