फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी व जिला मंत्री बने पवन उपाध्याय

जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी व जिला मंत्री बने पवन उपाध्याय

Sun, 30 Dec 2018 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी व जिला मंत्री बने पवन उपाध्याय
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज परिसर में आयोजित जिला सम्मेलन में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें संरक्षक पद पर कमला तिवारी एवं उमाशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार द्विवेदी, जिला मंत्री पवन कुमार उपाध्याय व उपाध्यक्ष फून्नू राम, अजय तिवारी, गोपाल जी पांडेय, कमल नयन दूबे, राम नारायण जायसवाल, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह, मदन मोहन त्रिपाठी व उषा कनक पाठक चुने गए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के निर्वाचन में कोषाध्यक्ष के पद पर डा. रविशंकर ओझा, जिला संगठन मंत्री सुदामा प्रसाद, संगठन प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार यादव, संतोष कुमार, उमाकांत बिंद, राकेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह। संरक्षण मंत्री तीरथ प्रसाद, अशोक कुमार मिश्र, शैलेंद्र कुमार भारती, बृजभूषण पांडेय, श्यामधर चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय, डा. शिवाकांत पांडेय। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा. राजेश शुक्ला, हनुमान दास यादव, राजेश सिंह, अश्वनी कुमार मिश्र, दिलीप सिंह, शगुफ्ता परवीन, अशोक दूबे, विजय बहादुर सिंह, रामवृक्ष, कड़ेकांत दूबे, संगम प्रसाद, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रजनीकांत मिश्र, उमेश द्विवेदी। इसी क्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी ने मंडलीय पदाधिकारियों की भी घोषणा की। जिसमें मंडलीय उपाध्यक्ष कृपाशंकर चतुर्वेदी, मंडलीय मंत्री डा. संजय कुमार मिश्र व मंडलीय कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मिश्र। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी कमला तिवारी ने पदाधिकारियों से संगठन को गतिशील व सुदृढ़ बनाने के लिए तथा शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट रहकर कार्य करने का आहवान किया। अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों की हुई बैठक में भावी संघर्षों की रणनीति पर विचार किया गया तथा सभी ने संगठन के निर्देशानुसार अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed