फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राजनीति करने के उद्देश्य से नहीं बनवाया जा रहा राम मंदिर

राजनीति करने के उद्देश्य से नहीं बनवाया जा रहा राम मंदिर

Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
राजनीति करने के उद्देश्य से नहीं बनवाया जा रहा राम मंदिर
मिर्जापुर। समाजवादी युवजन सभा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव रमेश सिंह यादव ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को भाजपा सरकार के समय अयोध्या में विवादित ढांचा को सिर्फ राजनीति करने के उद्देश्य से गिराया गया। उसके बाद वर्तमान समय में देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन फिर भी राजनीति करने के उद्देश्य से राम मंदिर नहीं बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सच्चे राम की हितैषी है तो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनवाए अन्यथा इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान छबीले यादव, रणजीत खरवार, दीपक यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, राजेश मौर्या, चंचल, विनय, सुमित गुप्ता, अरुण सिंह, नीतिश यादव आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed