फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही सूबे के सरकार

मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही सूबे के सरकार

Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही सूबे के सरकार
मिर्जापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से संबद्ध हिंद मजदूर सभा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नगर के नारघाट स्थित खत्री धर्मशाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। फतेपुर से आई महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है, जिससे प्रदेश की चार लाख, आंगनबाड़ी वर्करों में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि योगी सरकार के उपेक्षा के कारण आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के बैनर तले सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रही हैं। मांग किया गया कि आंगनबाड़ी व हेल्पर की न्यूनतम 18 हजार मानदेय दिया जाए। संघ की प्रदेश मंत्री माया सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो 15 सौ रुपया मानदेय बढ़ोत्तरी किया है, वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि 45 वां भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों, जिसमें न्यूनतम वेतन 18 हजार माह, पेंशन, ईएसआई, पीएफ तथा मजदूर की मान्यता देना शामिल है, जिसे तुरंत लागू किया जाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज तिवारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आगामी आंदोलन में पूरी ताकत से जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ की जिलाध्यक्ष प्रकाशिनी दूबे ने कहा कि योगी सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति घोर संवेदनहीनता दिखाई पड़ रही है, इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान पूनम मेहरोत्रा, गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, सुमन गुप्ता, पार्वती देवी, शबनम, शकुंतला, प्रमिला दूबे, निर्मला सिंह, लता पाठक, साधना सिंह, सरिता देवी, प्रेमलता सिंह, प्रतिभा पाठक, मनोरमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed