{"_id":"5b5623704f1c1b4c748b6ac9","slug":"81532371824-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव प्रसाद
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को बसही में विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। यहां वे तीस मिनट रुके। नाश्ता करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन का हाल जाना।
उप मुख्यमंत्री अंबरीश के घर 12:40 पर पहुंचे। मरचा गांव स्थित हेलीपैड से बसही तक सड़क मार्ग से जाने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बसही में विहिप नेता के घर तीस मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के बारे में जानकारी ली। चाय नाश्ता के बाद वे सड़क मार्ग से मरचा गांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचे जहां से वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। हेलीपैड पर सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ ऑपरेशन केपी सिंह, अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अनिल सिंह, जगदीश सिंह पटेल, गंगासागर दुबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह ने किया।