{"_id":"5b216e0a4f1c1b644d8b6724","slug":"81528917514-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का तटबंध टूटा, सैकडों बीघे सिंचाई का पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का तटबंध टूटा, सैकडों बीघे सिंचाई का पानी बर्बाद
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र में जोगवा माईनर के नहर का तटबंध बुधवार को टूट गया, जिसके चलते सैकड़ों बीघे खेत की सिंचाई का पानी बर्बाद हो गया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। आरोप है कि विभागीय बेलदार द्वारा सिंचाई विभाग की खाली जमीन और नहर के आस पास की जमीन का मिट्टी बेच दिया जा रहा है, जिससे नहरें कमजोर हो गई है, जिसके चलते बुधवार को नहर का तटबंध टूट गया।
जमालपुर क्षेत्र के बुधवार को जोगवा माईनर के किनारे खाली पड़ी जमीन को क्षेत्र के कुछ भूमि माफिया विभाग को विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत से मिट्टी बेच दिया, जिससे तटबंध काफी कमजोर हो गया। नहर में जैसे ही मंगलवार सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ा गया। नहर का तटबंध टूट गया और हजारों एकड़ जमीन की सिचाई का पानी बर्बाद हो गया। विभाग के अधकिारीयो से कई बार शिकायत के बावजूद आजतक कोई कार्रवाई नही की गई। नहर के किनारे तटबंध के सटकर आठ से दस फीट तक मिट्टी निकाली ली गई, जिससे नहर का अस्तिव खतरे में पड़ गया। किसानों की शिकायत के बाद विभाग के अधिकारी मौन थे। विभाग के प्रति किसानों में आकोश व्याप्त है। जमालपुर क्षेत्र के जोगवा बुधवार माईनर व नरायनपुर पंप कैनाल के किनारे विभाग के खाली को नहर के रखवाली करने वाले कर्मचारी धडल्ले से अवैध खनन करा रहे है, जिससे सरकार को लाखो रुपये का नुकसान हो रहा है।