{"_id":"5a453c3d4f1c1b1f168b5bd0","slug":"81514486845-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से मौत हुई तो नपेंगे लेखपाल, एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से मौत हुई तो नपेंगे लेखपाल, एसडीएम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। अलाव के लिए बजट जारी करने के बावजूद कही अलाव जलता नहीं दिखाई देने पर एसडीएम मड़िहान ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अगर क्षेत्र में ठंड से किसी की मौत हुई तो इसके लिए संबंधित लेखपाल या अन्य कर्मचारी होगा। लापरवाही के लिए उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मड़िहान क़स्बा समेत क्षेत्र के भांवा, राजगढ़, शाहगंज रोड, कलवारी, पटेहरा, दीपनगर, बेलहरा आदि स्थानों पर दिसंबर महीने से ही अलाव जलाया जाता है। किन्तु कर्मचारी अभी और ठंडी का इंतजार कर रहे हैं। जबकि तहसीलदार रामजीत मौर्य द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही अलाव जलाने के लिए तहसील क्षेत्र के सभी चार राजस्व निरीक्षकों को बजट दे दिया गया था। फिर भी कर्मचारी अलावा नहीं जलवा रहे है। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव ने कहा कि क्षेत्र में यदि किसी की मौत ठंड से हुई तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।