फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण में गायब मिले 26 पालिका कर्मचारी

निरीक्षण में गायब मिले 26 पालिका कर्मचारी

Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले 26 पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार को भी कार्यालयों का निरीक्षण किया। पालिका के निर्माण विभाग में 10 और कर विभाग में 16 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। सुंदरमुंदर विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण मांगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल लगातार अपने दफ्तरों का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की मनमानी पर रोक नहीं लग रही है। कर्मचारियों के समय से दफ्तर नहीं पहुंचने की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को भी निर्माण विभाग, कर विभाग का निरीक्षण किया। निर्माण विभाग के कमरे में ताला बंद देख कर वे आपे से बाहर हो गए। कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर और निर्माण विभाग में 26 कर्मचारी गायब थे। अधिशासी अधिकारी से गायब कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। उन्होंने नगरपालिका के स्कूल सुंदरमुंदर का भी निरीक्षण किया। मध्याह्न भोजन का हाल जाना। कहा कि भोजन सफाई से और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। बाद में उन्होंने चेतगंज वार्ड का भ्रमण कर साफ-सफाई का हाल जाना। इस दौरान आनंद सिंह, जाहिद अख्तर, प्रीतम केशरवानी, पवन यादव, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर को स्वच्छ रखने में करें सहयोग
मिर्जापुर। लालडिग्गी में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के सर्वेक्षण अभियान के लिए सामाजिक संगठनों की सहभागिता पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना जनता और सामाजिक संगठनों के सहयोग के नगर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना, शुद्ध पेयजल और सफाई प्राथमिकता है। अनुरोध के बाद भी लोग आठ बजे के बाद ही लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। इस आदत में परिवर्तन लाना होगा तभी अभियान सफल हो सकता है। अधिशासी अधिकारी विरेंद्र श्रीवास्तव, अमरदीप सिंह, जसविंदर सिंह, मयंक गुप्ता, शिवांशु सिंह, नंदिनी मिश्रा, अमित जैन, रोहित बरनवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान आनंद सिंह, मोहम्मद रजी, शुभम अग्रवाल, अभिषेक बरनवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed