फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Mon, 30 Oct 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

मिर्जापुर। रतनगंज स्थित गुरुद्वारा से रविवार को गुरुनानक देव के 548 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। तेलियागंज, वासलीगंज पेहटी का चौराहा होते हुए यात्रा गुरुद्वारा पहुंची। इस दौैरान गतका पार्टी के सदस्यों हैरतअंगेज करतब दिखा कर दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया।

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में हजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद कीर्तन किया। इस दौरान गुरू का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने छका। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी फूलों से सजाई गई थी। पालकी के पीछे पीछे सिख महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी। इसमें गुरुनानक इंटर कॉलेज व गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्र- छात्राएं शामिल हुए। वे रास्ते भर कीर्तन करते चल रहे थे। चौराहों पर रुककर गतका दल के सदस्यों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्वागत के लिए नगर के कई स्थानों पर शर्बत पिलाने की व्यवस्था की गई थी। संचालन अध्यक्ष जसवीर सिंह व सचिव हरदीप सिंह खुराना ने किया। इस मौके पर जसवंत सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, धरमपाल सिंह, चरणजीत सिंह सेखी, राजेंद्र सिंह चड्ढा, रविंद्र पाल सिंह, करमजीत सिंह सरना, इंदरप्रीत सिंह, राजकुमार सिंह, परमिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed