{"_id":"59dbc4a44f1c1b98678b4d11","slug":"81507574948-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पर ताला लटकने से परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी पर ताला लटकने से परेशान रहे मरीज
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर में लोवर लाइन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा इलाज कराने आये मरीज व उनके परिजन दिन भर इधर उधर भटकते रहे। इसकी वजह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटक रहा ताला रहा। इसकी वजह से मरीजों को बिना इलाज कराये बैरंग वापस लौटना पड़ा।
सोमवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर एवं दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से मरीज अपने दवा इलाज हेतु परिजनों के साथ पहुंचे तो स्वास्थ्य केन्द्र के द्वार पर ताला लटकता मिला और पंजीकरण खिड़की भी बंद थी। कुछ देर तक प्रतीक्षा करने के बाद भी जब चिकित्सक आदि स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिखे तो मरीज के परिजनों ने अन्य लोगों से तहकीकात करनी शुरू की तो पता चला कि आज स्वास्थ्य केन्द्र बंद है। जिसके चलते दिन भर आने वाले मरीज परेशान दिखे।जहां एक ओर केन्द्र व प्रदेश की सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क व सजग है जिसके चलते प्रदेश की सरकार ने राजकीय अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं सभी दवाओं को भी अस्पताल से ही निशुल्क दिये जाने का आदेश जारी किया है, और इस सुविधा का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है वहीं स्वास्थ्य केन्द्र का बंद रहने से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र बंद होने के बारे में जानकारी करने हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वी. के. पंकज से उनके मोबाइल पर संपर्क करने पर उनसे बात नहीं हो सकी।
अस्पताल बंद नहीं था। एक महिला चिङकित्सक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। डा. वीके पंकज का कमरा बंद रहा। वह मिशन इंद्र धनुष अभियान के तहत कैंप में गए थे। -डा. उमेश यादव, सीएमओ