फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जद्दोजहद के बीच दफनाए गए ताजिया

जद्दोजहद के बीच दफनाए गए ताजिया

Tue, 03 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जद्दोजहद के बीच दफनाए गए ताजिया
विज्ञापन

हलिया, जिगना। काफी जद्दोजहद के बीच आधी रात डीएम और एसपी के पहुंचने पर हलिया बाजार के ताजिये कर्बला की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। चौक से चल कर कर्बला तक ताजियों को सकुशल पहुंचाने के बाद स्थानीय तथा जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर रुके ताजिए भी कर्बला में दफनाए गए।
बता दें कि हलिया बाजार से कुल चार ताजिये निकलते हैं। चारों ताजिया ददरी रोड स्थित चौक से एक साथ कर्बला के लिए प्रस्थान करते हैं। रविवार को हलिया चौक के सभी ताजियादारों ने ताजिया को कर्बला ले जाने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि कर्बला मार्ग पर काली माता और शिव मंदिर के मध्य स्थित पीपल के वृक्ष की डाल जब तक नहीं कटेगी तब तक चौक से ताजिया नहीं उठेगा। उधर मंदिर से जुड़े स्थानीय लोगों का कहना था कि दो मंदिरों के मध्य स्थित पीपल देव का वृक्ष है। स्थानीय लोग इनकी नियमित पूजा करते हैं। ऐसे में डाल नहीं काटी जा सकती। लोगों का यह भी कहना था कि वर्षों से इस स्थान से इसी तरह ताजिया निकलते रहे हैं, कभी भी डाल काटने की नौबत नहीं आई। इस दौरान हलिया थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी ताजिया नहीं उठा तो देर शाम एसडीएम लालगंज लल्लन राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी कर्बला तक सकुशल ताजिया पहुंचाने का भरोसा दिया, लेकिन फिर ताजिएदार तैयार नहीं हुए। इसके बाद जानकारी मिलने पर देर रात जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद दोनों आला अधिकारियों ने चौक पर जाकर सकुशल यात्रा संपन्न कराने का आश्वासन देते हुए चौक से ताजिया को उठवा कर कर्बला की ओर रवाना कराया। पीपल के वृक्ष के नीचे से ताजिया ले जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस दौरान हलिया, लालगंज तथा ड्रमंडगंज पुलिस के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

जिगना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भौरूपुर, अजगना, हरगढ, दर्जीपुर व बभनी की ताजिया सोमवार को कर्बला मे अकीदत के साथ दफनाए गए। मालूम हो कि ताजियादारों ने रविवार को ताजिया उठाने से इंकार कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरिक्षक प्रवीण कुमार रॉय एवं प्रधान युवराज सिंह की पहल पर ताजियादारों ने ताजिया उठाने पर सहमति जताई। सोमवार दोपहर ढाई के लगभग ताजिया उठा कर कर्बला पर ले जाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अविनाश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लालगंज बृजेश कुमार तिवारी, पर्याप्त पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed