फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों ने किया प्रदर्शन

किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया प्रदर्शन
जमालपुर। क्षेत्र के गुलौरी गांव के नहर में पानी नही छोड़ने से नाराज किसानों ने गांव में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे दस मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्र में धान कि फसलें सूख रही हैं। किसानों के बार बार कहने पर भी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसी बात से नाराज किसानों ने चौकियां मार्ग को भी जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों किसानों ने नारेबाजी किया।
विज्ञापन

विकास खंड जमालपुर में महीनों से बरसात नही होने से किसानों कि धान की फसलें सूख रही हैं, फिर भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नही रेंग रही है। पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो किसानों को नई आस जगी थी पर किसानों को काफी निराशा हाथ लगी है। किसानों का कहना था कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहने के बावजूद भी नहर में पानी नही छोड़ा जा रहा है। नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से सिंचाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के सामने ही उनकी मेहनत नष्ट हो रही है। प्रदर्शन के दौरान रजनीश सिंह, निर्मला देवी, तीजा देवी, शिवाजीत सिंह, सुभाष सिंह, रामलाल सिंह, पप्पू प्रजापति, सुखिया देवी, जीरा देवी, अवनीश सिंह आदि शामिल रहे। उधर विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता के के सिंह ने बताया कि पानी छोड़ा गया है, कुछ लोगों द्वारा नहरों से छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed